लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: राजधानी में अवैध अस्पतालों का कारोबार मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। कहीं बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित हो रहे हैं तो कहीं जरूरी मानकों को ताक पर रखकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास इन अस्पतालों पर निगरानी का कोई प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। कार्रवाई के नाम पर खानापूरी का आरोप है। राजधानी में 1200 से अधिक निजी अस्पताल संचालित हैं। इसके बावजूद इनकी नियमित निगरानी नहीं हो रही है। कई अस्पतालों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। बिना पर्याप्त संसाधन और जरूरी सुविधाओं के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। विशेषज्ञ व प्रशिक्षित डॉक्टरों के बिना आईसीयू-वेंटिलेटर बेड का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करने से बचते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- सील अस...