Lucknow News: लखनऊ जंक्शन पर मिलेगा एयरपोर्ट जैसा भोजन
लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन पर अब यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी खान-पान की सुविधा मिलेगी। इस कड़ी में स्टेशन पर आधुनिक खानपान प्रतिष्ठान 'इंजे ईट्स' का शनिवार को शुभारंभ किया गया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीनिसर डीसीएम अरजित सिंह के नेतृत्व में इसे विकसित किया गया। शुभारंभ एक वरिष्ठ रेल यात्री से कराया गया। डीआरएम ने कहा कि इस आधुनिक खानपान प्रतिष्ठान के माध्यम से लखनऊ जंक्शन पर आने-जाने वाले रेल यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खानपान की सुविधाएं त्वरित एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध होंगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित यह प्रतिष्ठान स्टेशन की यात्री सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के साथ यात्रियों के समग्र अनुभव को भी बेहतर बनाएगा। सीनियर डीसीएम ने कहा कि प्रतिष्ठान के संचालन से रेलवे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.