लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: विजय वर्मा, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे वीआईपी माने जाने वाले महात्मा गांधी-विक्रमादित्य वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि पिछले सात दिनों से घरों से कूड़ा ही नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि लोगों के घरों और गलियों में कचरा सड़ रहा है, जिससे न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद न तो नगर निगम और न ही संबंधित निजी कंपनी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। भाजपा पार्षद भी परेशान, अधिकारियों से कहकर हारे

सफाई व्यवस्था की ध्वस्तीकरण वार्ड के भाजपा पार्षद अमित चौधरी ने सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया। उनका कहना है कि वह लगातार नगर निगम अधिकारियों...