लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय और बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के कुल 26 शिक्षक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय के 14 और बीबीएयू के 12 शिक्षक हैं। यह उपलब्धि दोनों संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाले शोध और अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाती है। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. जॉन पी. ए. आयोनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा तैयार की जाती है और एल्सेवियर बी.वी. द्वारा प्रकाशित की जाती है। वैज्ञानिकों का मूल्यांकन शोध प्रकाशनों, साइटेशन, शोध प्रभाव और अन्य वैज्ञानिक संकेतकों के आधार पर किया जाता है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: खबरों की सूची लखनऊ विश्वविद्य...