Lucknow News: लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक बने अर्पित विजयवर्गीय
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ। लखनऊ पुलिस में नए पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले के बाद शुक्रवार को पदों पर तैनाती हो गई। इसी क्रम में लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक के पद पर अर्पित विजयवर्गीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से ट्रांसफर होकर लखनऊ में पुलिस उपायुक्त यातायात के पद पर शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। यहां पर तैनात रही डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ऐसे में लखनऊ में ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या को देखते हुए नए डीसीपी ट्रैफिक के सामने पूर्व डीसीपी के दिशा-निर्देश को बनाए रखना भी चुनौती होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.