लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जेपी इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से परिसर में निर्माण और मेंटेनेंस का काम चलने के कारण उन्हें लिखित रूप से प्रवेश न करने की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद अखिलेश यादव समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ वहां पहुंच गए। गेट पर अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर कहासुनी के बाद गेट खुल गया और वह अंदर चले गए। उन्होंने जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र की खराब व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। - यह भी पढ़ें- पहले अपना टिकट पक्का करवाएं, फिर चुनौती दें... योगी के अयोध्या चैलेंज पर अखिलेश का पलटवारजेपी सेंटर में प्र...