लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: बरसात के मौसम में रोड कटिंग पर रोक लगाए जाने के बावजूद नगर निगम जोन-2 क्षेत्र के विजयनगर में गुरुद्वारा रोड पर सड़क की खुदाई कराए जाने का मामला सामने आया है। प्रीत टायर के बगल स्थित सड़क पर चल रहे इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान सड़क खोदने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। यातायात भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़क पर खुदाई का कार्य पिछले कुछ समय से जारी है। हालांकि मौके पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्य किस विभाग की ओर से कराया जा रहा है और इसके लिए किस स्तर से अनुमति प्रदान की गई है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी भी इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं。

सरकारी आदेशों की अनदेखी पर उठे सवाल क्षेत्रवासियों का कहना है क...