लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित इकाना स्टेडियम के पीछे ईफिल विवासा स्टेट अपार्टमेंट में रविवार रात आयोजित रेव पार्टी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। देर रात तक तेज संगीत और बाहरी लोगों की आवाजाही से परेशान अपार्टमेंट के निवासी जब विरोध करने पहुंचे, तो क्लब संचालक पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्टी बंद करा दी, लेकिन कार्रवाई से पहले ही संचालक क्लब का सामान कार में भरकर वहां से फरार हो गया। निवासियों के मुताबिक, क्लब हाउस में करीब सौ बाहरी युवक-युवतियां देर रात तक तेज आवाज में संगीत पर पार्टी कर रहे थे। शोर बढ़ने पर लोगों ने आपत्ति जताई, लेकिन क्लब का संचालन कर रहे ठेकेदार ए.के. सिंह ने उनकी बात सुनने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। इससे नाराज फ्लैट मालिक...