लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: नवजात शिशुओं में किट वितरित लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में मनाए जा रहे 'न्यू बॉर्न बेबी देखभाल सप्ताह' के अंतर्गत मंडल चिकित्सालय बादशाहनगर में जन्मे दो नवजात शिशुओं को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता के मार्गदर्शन में न्यू बॉर्न बेबी किट, वाटरप्रूफ शीट एवं डाइपर वितरित किया गया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. रमेश चन्द्र, सीडीएमएस डॉ. पाठक, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्य और एसीएमएस डॉ. अनामिका सिंह रहीं।वाहन स्टैंड पर वसूलीलखनऊ। बादशाहनगर और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्थित वाहन स्टैंडों से वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत यात्रियों ने एक्स पर रेलवे से की है। बताया कि बादशाहनगर स्टेशन के टैक्सी स्टैंड संचालक टैक्सी चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। गोमतीनगर स...