लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी में डिप्टीगंज रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक हबीरपुर निलमथा निवासी सर्वेश (35) पत्नी व दो बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था और ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। पिता शत्रोहन ने बताया कि वह तीन दिन से घर नहीं आया था और शराब पीने लगा था। पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...