लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: निगोहां,(लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निगोहां के मीरकनगर गांव में रेलवे विभाग के एक कर्मचारी की सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इस दौरान पत्नी और बड़े बेटे से विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी और बड़े बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मीरकनगर निवासी कैलाशनाथ गौतम (54) रेलवे अस्पताल में अटेंडेंट के पद पर तैनात थे। सोमवार शाम वह शराब पीकर घर लौटे। आरोप है कि नशे की हालत में उनकी पत्नी लज्जावती से कहासुनी शुरू हो गई और गाली-गलौज होने लगी बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े बेटे शिवम उर्फ अरुण से भी विवाद बढ़ गया। देर रात कैलाशनाथ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। य...