लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: दांतों में तेज दर्द से परेशान मरीज रूट कैनाल ट्रीटमेंट कराते समय भी दर्द और घबराहट से जूझते हैं। दांत में इंजेक्शन लगने और ड्रिलिंग शुरू होते ही कई मरीजों की धड़कन बढ़ जाती है। केजीएमयू के डेंटल विभाग के शोध में यह बात सामने आई है। 76 मरीजों पर अध्ययन कर इलाज के दौरान दर्द, घबराहट और शरीर में होने वाले बदलावों का आकलन किया। शोध पत्र द जर्नल ऑफ कंटेंपररी डेंटल प्रैक्टिस में प्रकाशित हुआ। शोध में 20 से 55 साल तक के वयस्क मरीजों को शामिल किया गया। इनमें करीब 47 फीसदी मरीजों ने इलाज के दौरान मध्यम स्तर का दर्द महसूस किया, जबकि करीब 12 फीसदी मरीजों को तेज दर्द हुआ। कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स डॉ. रमेश भारती ने बताया कि लोकल एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाने और दांत की ड्रिलिंग के दौरान मरीजों की दिल की...