लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: गोमती रिवर फ्रंट की सुंदरता उजाड़ने के बाद अब तलवार टेंट हाउस ने टूटे हिस्से की मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मौके पर बिल्डिंग मटेरियल गिरवा दिया है। रिवर फ्रंट के ओपन स्टेडियम की तरफ शादी समारोह के लिए लान तैयार करने के नाम पर लाइब्रेरी, फाउंटेन और रिटेनिंग वॉल समेत सौंदर्यीकरण से जुड़े ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया था। हैरानी की बात यह है कि टेंट संचालक को जिन हिस्सों को सुरक्षित रखने की शर्त दी गई थी, उन्हें भी तोड़ दिया गया। अब मरम्मत की तैयारी के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या इन ढांचों को पहले की तरह ही बनाया जाएगा। शर्तों के बावजूद तोड़े जांच के दायरे वाले ढांचे

शर्तों के बावजूद हुई तोड़फोड़ एलडीए ने ओपन स्टेडियम की ओर शादी समारोह आयोजित करने के लिए तलवार टेंट हाउस को लान दिया था। शर्त...