Lucknow News: रितुन थपलियाल और राकेश श्रीवास्तव को मंजू श्री सम्मान
लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मंजू श्री लखनऊ संस्था की ओर से सम्मान समारोह एवं नाट्य मंचन 30 सितम्बर को किया जाएगा। संस्था की ओर स्वर्गीय उर्मिल कुमार थपलियाल स्मृति मंजू श्री सम्मानित रितुन थपलियाल मिश्रा को दिए जाने की घोषणा की गई। वहीं रवि नागर स्मृति सम्मान गोरखपुर के डा. राकेश श्रीवास्तव को दिया जाएगा। दोनो सम्मान विभूतियों को समाज सेविका नम्रता पाठक अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में होने वाले समारोह में देंगी। इसी मौके पर शैलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में बिदेसिया शैली पर आधारित नाटक पिया परदेसी का मंचन किया जाएगा। जिसका लेखन आशुतोष मिश्रा ने किया है। नाटक के एक ही दिन दो शो होंगे। पहला शो शाम चार बजे एवं दूसरा शो शाम 7 बजे से होगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.