लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: आशियाना में लोन रिकवरी के नाम पर दबंगई का मामला सामने आया है। रिकवरी एजेंटों ने कार मालिक को रास्ते में रोक लिया। उसे पकड़कर जबरन अपने कार्यालय ले गए। वहां बंधक बनाकर उसे मारा पीटा। गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने आरोपी एजेंटों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मैनपुरी के भवानीगढ़ निवासी पुष्पेंद्र सिंह इस समय रायबरेली रोड वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 18 में रहते हैं। पीड़ित पुष्पेंद्र के अनुसार गुरुवार शाम को वह अपनी बेटी को लाने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार से रजनीखंड जा रहे थे। इसी दौरान बंगला बाजार पुल के पास पहले से मौजूद कुछ रिकवरी एजेंटों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।आरोप है कि एजेंट जबरन उन्हें अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स स्थित अवध रिस्क मैनेजमेंट के अपने कार्यालय ले गए। व...