लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: उम्मेदखेड़ा गांव में रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने शुक्रवार को मजदूर महेश (40) को लाठी, डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमला करने के बाद आरोपी परिजनों को जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से मरणासन्न हालत में महेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उम्मेद खेड़ा गांव निवासी सुमित्रा देवी के मुताबिक बेटा महेश शुक्रवार शाम को मजदूरी करके घर वापस आ रहा था। तभी पड़ोसी राजन, शिवा, अज्जू व शिवम ने रास्ते में घेरकर रोक लिया। लंबे समय से चल रहे रास्ते के विवाद में महेश को गालियां देने लगे। महेश ने विरोध किया तो चारों आरोपी ने मिलकर महेश पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से महेश लहूलुहान हा...