लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र में सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट करने और नकदी व चांदी की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसिया महादेव अतरपरी निवासी प्रमोद पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर की शाम करीब 6:20 बजे वह भड़सहिया से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। पप्पू चौधरी के भट्ठे से करीब 200 मीटर पहले पीछे से आए भितुवरिया कलां निवासी मनोज पाठक पुत्र भोला पाठक और उसके दो अज्ञात साथियों ने रास्ता रोक लिया。

गाली-गलौज का विरोध करने पर की मारपीट पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की...