लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

ब्राह्मणों को लेकर राजनीति यूपी में ब्राह्मणों को लेकर राजनीति गर्माने लगी है। समाजवादी पार्टी के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ब्राह्मण व सवर्णों को पार्टी से जोड़ने में जुट गई है। जाट व पश्चिम यूपी की पार्टी माने जाने वाली रालोद अब अपने संगठन का तेजी से पूरे यूपी में विस्तार कर रही है। पूर्वांचल, मध्य व बुंदेलखंड सहित सभी क्षेत्रों में बूथ स्तर तक पार्टी संगठन खड़ा करने पर जोर दिया जा रहा है। रविवार को पार्टी के विशेष सम्मेलन में इसे विस्तार देने की रणनीति बनेगी।

रालोद का ब्राह्मणों से जुड़ाव इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ब्राह्मण नेता बीके शुक्ला व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। रायबरेली के...