लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे बैशन मजरे पूरे राई गांव में बीते सोमवार देर शाम पुराने मकान की छत की तुड़ाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इससे मलबे में दबने से तीन मजदूरों समेत मकान मालिक घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर आनन-फानन इलाज के लिए एम्स रायबरेली ले गए। अस्पताल पहुंचने के दौरान एक मजदूर रामू (36) की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे के बाद पुराने मकान की छत की तुड़ाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

हादसे के बाद बचाव और जांच नसीराबाद थाने के पूरे बैशन मजरे पूरे राई गांव निवासी विजय ओझा पुत्र गयाप्रसाद ओझा के प...