Lucknow News: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम और भक्ति से सजी नृत्य नाटिका
लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: ग भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य और रंगमंच के अद्भुत संगम से सजी संगीत एवं नृत्य नाटिका राधे कृष्ण का मंचन रविवार को हुआ। कलामण्डपम प्रेक्षागृह में मंचित नृत्य नाटिका राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक भावों पर आधारित रहीं। प्रस्तुति की परिकल्पना एवं लेखन पल्लवी अमित ने किया। जबकि निर्देशन एवं नृत्य संयोजन के. राजवंत सिंह ने किया। पल्लवी राज ने कथावाचन भी किया।नृत्य नाटिका में श्रेया ने राधा तथा श्लोक श्रीवास्तव ने कृष्ण की भूमिका निभायी। अन्य कलाकारों में अनीता द्विवेदी, प्रियंका भार्गव, अर्चना धनुक, गरिमा सिंह, दीक्षा संधू, रविंदर एवं रश्मि सिंह ने विभिन्न पात्रों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर साकार किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: हरिनाम संकीर्तन से गूंजा हरि बाबा बांध धाम, रास लीला ने बांधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.