Lucknow News: रात में घर पर सोया, सुबह मृत मिला युवक
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: निगोहा इलाके में सोमवार सुबह घर में एक युवक रिंकू(30) अचेत मिला। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिश्तेदार सोहनलाल ने बताया कि रिंकू मजदूरी करता था। करीब एक साल पहले रिंकू की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह शराब पीने लगा। रविवार रात वह शराब पीकर घर आया और कमरे में सोने चला गया था। निगोहा पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिंकू की मौत की वजह साफ होगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पंचाने नदी के पुल के नीचे मिला युवक का शव यह भी पढ़ें- Kanpur News: अधिक शराब पीने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.