लखनऊ, जुलाई 7 -- Lucknow News: झारखंड के जमशेदपुर निवासी रेखा की शिकायत पर राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के बाद पीजीआई पुलिस ने केयरटेकर समेत 11 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।रेखा का आरोप है कि उन्होंने 17 अगस्त 2021 को सरोजनी नगर तहसील के हैवत मऊ मवैया स्थित मकान संजीव सिंह से नियमानुसार रजिस्ट्री कराकर खरीदा था। पति के स्थानांतरण के बाद वह परिवार समेत झारखंड चली गईं। मकान की देखरेख की जिम्मेदारी परिचित प्रदीप सिंह की सलाह पर संजय मौर्य को सौंपकर दी गई। आरोप है कि संजय मौर्य ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। फिर मकान पर कब्जा करा दिया। नवंबर और दिसंबर 2025 में जब वह मकान का कब्जा लेने पहुंचीं तो राहुल तिव...