लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक टेंपो स्टैंड के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी 62 वर्षीय मुन्ना निजी काम से जा रहे थे। वह ई-ब्लॉक टेंपो स्टैंड के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। मुन्ना को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,...