लखनऊ, सितम्बर 15 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव में पार्टी के 19 उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने साथ ही कई सीटों पर सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी से बसपा उम्मीदवारों को जबरन हराए जाने के आरोप भी लगाए हैं।मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि राजस्थान निकाय चुनाव में बसपा 19 सीटों पर जीती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में जबरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अंतर से हराए गए वरना पार्टी का और अच्छा प्रदर्शन होता। उन्होंने बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई भी दी। यह भी पढ़ें- राजस्थान में AAP ने दिखाया दम, कांग्रेस हुई बेदम! पंजाब चुनाव से क्यों जुड़ रहे नतीजे? इससे पहले पंजाब सहित द...