Lucknow News: राजभवन के समीक्षा अधिकारी समेत तीन से 3.90 लाख की साइबर ठगी
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: राजधानी में साइबर जालसाजों ने राजभवन के समीक्षा अधिकारी समेत तीन लोगों के खातों से 3.90 लाख रुपये उड़ा दिए। जालसाजों ने कहीं ग्रीन गैस कर्मी बनकर झांसे में लिया तो कहीं यूपीआई के जरिए रकम निकाली। तीनों मामले पीजीआई, साइबर क्राइम और अमीनाबाद थाने में दर्ज हुए हैं। तेलीबाग वृंदावन कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार के मुताबिक 23 अगस्त की रात ग्रीन गैस कर्मी बनकर कॉल आई और चार बार में 2,68,378 रुपये निकाल लिए। पीजीआई थाने में केस दर्ज है। बालागंज वंशी विहार निवासी श्रीचंद्र राज्यपाल सचिवालय में समीक्षा अधिकारी हैं। 11 अगस्त को उनके खाते से 22,500 रुपये निकल गए। साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। मॉडल हाउस निवासी विशाल यादव के एक्सिस बैंक खाते से 11 अगस्त को पांच बार में 98,613 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। अमीनाबाद पुलिस जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.