लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए राजनीति में शिक्षित, जागरूक और उत्तरदायी युवाओं को आगे आने की जरूरत है। सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण पक्ष हैं। दोनों की अपनी-अपनी भूमिका है और सभी के विचार समान नहीं हो सकते। स्वस्थ लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद और संसदीय मर्यादा सर्वोपरि होनी चाहिए।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस द्वारा आयोजित यंग इंडिया पार्लियामेंट-2026 कानपुर चैप्टर के उद्घाटन मौके पर ये बातें कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा पूरी तरह से पेपरलेस हो चुकी है। सदन में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। अध्यक...