लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: शहर में चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ठाकुरगंज और सुशांत गोल्फ सिटी में बंद मकानों से लाखों के जेवर और नकदी की चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार ग्राम माधोपुर निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि 29 सितंबर को पिता विजय लाल के निधन के चलते परिवार दूसरे घर में रुका था। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से एक लाख रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दूसरे मामले में सुशांत गोल्फ सिटी के स्मार्ट सिटी राजघराना निवासी संतमुनि की मां सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। 30 सितंबर सुबह नौ बजे घर में ताला लगाकर सभी नौकरी पर गए थे। शाम साढ़े चार बजे पड़ोसी महिला ने दरवाजे खुले देखकर सूचना दी। घर पहुं...