लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: प्रकाशपर्व दीपावली के महोत्सव में वैज्ञानिक नवाचार का अदभुत मिश्रण पेश करते हुए छात्राओं ने वैज्ञानिक सन्देश देने की रंगोली बनाकर विज्ञान को आसान और रुचिकर बना दिया है। राजकीय बालिका इंटर सरोसा भरोसा की जीव विज्ञान प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने आर्ट इंटीग्रेटेड एजूकेशन के अन्तर्गत दीपावली महापर्व पर जीव विज्ञान में पढ़ें जाने वाले जन्तुओं और वनस्पतियों के वर्गीकरण को दर्शाने वाली रंगोली बनाई। दीप्ति विश्वकर्मा ने बताया कि विज्ञान की किसी भी शाखा में छात्र छात्राओं को यदि उनके दैनिक जीवन में होने वाली किसी भी गतिविधि से जोड़कर शिक्षण कराया जाए तो बच्चे उस बिषय व शुर्षक को आसानी से सीखते हैं और उनका वो ज्ञान स्थायी होता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दीपावली की छुट्टी से पहले ...