Lucknow News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश का पांचवां चरण शुरू, 15 अक्टूबर तक जमा करें रैंक कार्ड
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को 13 से 15 अक्टूबर तक अपना रैंक कार्ड संबंधित जनपद के किसी भी राजकीय आईटीआई, विशेषकर नोडल संस्थान में जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चतुर्थ चरण के बाद रिक्त सीटों के लिए पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों और नए ऑनलाइन आवेदकों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची संबंधित संस्थानों को उपलब्ध करा दी गई है।
रैंक कार्ड जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.