लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: रहीमाबाद के बाकीनगर गांव में रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे गांव के निकट बेहता नदी में नहाने के दौरान ई रिक्शा चालक मुफीद (35) डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डूबते समय ग्रामीणों ने पानी में कूदकर किनारे से डंडा पकड़ाकर बचाव की कोशिश की, लेकिन हाथ फिसलने से मुफीद नदी में डूब गया। मुफीद तीन दिन पहले ही दिल्ली से घर वापस लौटे हैं। मौके पर रहीमाबाद पुलिस मौजूद है। सूचना के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद तक गोताखोर घटना स्थल पर नहीं पहुंच सके थे। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया मुफीद के घर से करीब 50 मीटर दूरी पर बेहता नदी है। करीब पांच बजे मुफीद बेहता नदी में नहाने गए थे। परिजन समेत ग्रामीण मुफीद को नहाने के दौरान एक बार पहले भी पकड़कर घर तक छोड़ आए थे, लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर मुफीद ने फिर ...