Lucknow News: रहीमाबाद में चार खंभे से एबीसी तार चोरी
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: रहीमाबाद। रहीमाबाद के जिन्दौर गांव के पास हरदोई-लखनऊ हाईवे के किनारे चोरों ने एबीसी लाइन के चार खंभे के तार काट लिए। घटना के बाद से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाकीनगर निवासी कार गैराज मालिक नोमान इरफान ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। सुबह जब उन्होंने बाहर जाकर देखा, तो लाइन के चार खंभों के तार गायब थे। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही गैराज के लिए बिजली का नया कनेक्शन लिया था। पीड़ित ने रहीमाबाद थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.