लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह गुरुवार को अपने तीन दिवसीय दौरान पर लखनऊ पहुंचेंगे। अपने वह गुरुवार को एयरपोर्ट से सीधे फैजुल्लागंज पहुंचेंगे और क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट अपराह्न 3.35 बजे पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से फैजुल्लागंज पहुंचकर आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर सायं 4 बजे पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटेंगे। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को कालिदास मार्ग स्थित आवास विभिन सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के बाद शोकसंतृप्त परिवार के घर पहुंचकर से श्रद्धा ...