लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: गोमती नगर के विश्वास खंड जैसे पॉश इलाके में वकील के घर घुसे चोरों ने 40 लाख रुपए के जेवरात, नकदी चोरी कर ली। परिजन रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली गए थे। लौटने पर परिजनों को चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। विश्वास खंड निवासी हाईकोर्ट के वकील अनघ शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 22 अगस्त को दिल्ली गए थे। पत्नी शिवा 25 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए सीतापुर स्थित मायके चली गईं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बंद घर बने चोरों का निशाना, लाखों का माल पार 26 अगस्त की रात पौने 11 बजे अनघ के बड़े भाई अलख शुक्ल, बड़ी बहन प्रिया शुक्ल, माता पिता भी मकान में ताला बंद करके एनसीआर स्थित आवास के लिए निकल...