Lucknow News: रंगदारी न देने पर बिल्डर पर जानलेवा हमला
लखनऊ, जुलाई 7 -- Lucknow News: चौक इलाके में रंगदारी न देने पर दबंगों ने बिल्डर पर जानलेवा हमला किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर चौक कोतवाली में दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि चौक पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद आरोपियों को थाने से भेज दिया गया। विक्टोरिया स्ट्रीट चौक निवासी उजैफ छोटे मकान बनाकर बेचते हैं। उजैफ ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे चावल वाली गली निवासी सुलतान कुछ साथियों के साथ उनके पास पहुंचा। उनसे रंगदारी मांगने लगे। उजैफ के मुताबिक, उन्होंने सुलतान को रुपए देने से इनकार कर दिया। आरोपी सुलतान ने साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से मौके से फरार हो गए। उजैफ ने बताया कि आरोपियों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.