लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। शाम चार बजे से होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें मृतक आश्रित कोटे की सिपाही भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा समाप्त किए जाने, वसीयत बदलने के लिए अभिभावकों को अधिकरण के समक्ष 60 दिन में दावा प्रस्तुत करने की सुविधा दिए जाने सहित अन्य प्रस्ताव शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...