लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश के हजारों कैंसर मरीजों को अब आधुनिक रेडिएशन थेरेपी के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या विदेश के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में प्रदेश की पहली साइबरनाइफ रोबोटिक रेडियोथेरेपी मशीन अगले 10 दिनों में शुरू हो जाएगी। करीब 51 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस मशीन से ब्रेन, फेफड़े समेत शरीर के दूसरे हिस्सों में मौजूद जटिल ट्यूमर का बेहद सटीक इलाज संभव होगा। खास बात यह है कि इसमें स्वस्थ अंगों और कोशिकाओं को रेडिएशन से होने वाला नुकसान कम किया जा सकेगा। सरकारी संस्थान में यह सुविधा मिलने से मरीजों और उनके तीमारदारों का इलाज पर होने वाला आर्थिक बोझ और बाहर जाने की परेशानी भी घटेगी।

मशीन की तैयारी और शुरुआत रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शरद स...