लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: पत्नी को गुरुवार सुबह पांच बजे यूपी-टीईटी की परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में चालक बस को महिला के ऊपर से निकालकर फरार हो गया। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची बीबीडी पुलिस घायल दंपति को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां, डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया। सैरपुर स्थित छठे मील निवासी अतुल कुमार प्राइवेट जॉब करते है। परिवार में माता-पिता और पत्नी स्मृति (26) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मृतका के पिता देवेंद्र तिवारी ने बताया कि गुरुवार को बेटी की यूपी-टीईटी की परीक्षा थी। उसका सेंटर अयोध्या में पड़ा था। अतुल गुरुवार सुबह करीब 5 बजे घर से बाइक लेकर स्मृति को परीक्षा दिलाने अयोध्या जा रहे ...