Lucknow News: यूपी के पहले राज्य विश्वविद्यालय में खुली थ्रीडी मुद्रण प्रयोगशाला, दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रदेश के किसी राज्य विश्वविद्यालय की पहली त्रिआयामी (थ्रीडी) मुद्रण प्रयोगशाला शुरू हुई है। इसके माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी शारीरिक जरूरत और माप के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण तैयार करके दिए जाएंगे। इससे मरीजों को कृत्रिम अंगों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें विश्वविद्यालय में ही उपचार एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को भी आधुनिक मशीनों और तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कृत्रिम अंग एवं अस्थि सहायक उपकरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति संजय सिंह ने कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केंद्र में प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.