लखनऊ, नवम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश में प्री-डायबिटीज का बढ़ता खतरा Lucknow News: उत्तर प्रदेश में डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ने की आशंका है। प्रदेश की 18 फीसदी आबादी प्री-डायबिटीज की स्थिति में है। यानी हर 100 में 18 लोग ऐसे हैं, जिन्हें आने वाले समय में डायबिटीज हो सकती है। प्रदेश में डायबिटीज के एक मरीज के मुकाबले करीब चार लोग प्री-डायबिटीज से पीड़ित हैं। समय रहते जांच और जीवनशैली में बदलाव से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह जानकारी रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) के सचिव डॉ. अजय तिवारी ने दी। विश्व मधुमेह दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरएसएसडीआई के यूपी चैप्टर की ओर से रूमी गेट को नीली रोशनी से रोशन किया गया। डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि शुरुआत में बीमारी का पता चलने पर खानपान, व्यायाम और वजन ...