लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। संवाददाता एक्सप्रेस वे के लिए यूपीडा को जमीन का बैनामा करने के तीन महीने बाद भी किसान को भुगतान नहीं मिला। पीड़ित ने शनिवार को मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं दीपावली के चलते फरियादियों की संख्या काफी कम रही।सिठौली कला में रहने वाले मनोज कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होने अपनी जमीन का बैनामा एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण को अधोहस्ताक्षरी नायब तहसीलदार निगोहां के पक्ष में तीन माह पहले बैनामा किया था लेकिन अभी तक भुगतान नहीं मिला। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। भसण्डा में रहने वाली शाहीन बानों ने शिकायत दर्ज कराई कि बिजली कनेक्शन के लिए 18 अगस्त को सम्पूर्ण भुगतान कर दिया था लेकिन अभी तक कनेक्शन नही दिया गया।पति ने पीटा पत्नी ...