Lucknow News: युवा लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने के साथ उससे जुड़ें: सतीश महाना
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि युवा केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझें ही नहीं, बल्कि उससे सक्रिय रूप से जुड़ें और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी सोच एवं सुझाव सामने रखें। उन्होंने युवाओं को संविधान, संसदीय परंपराओं और विधायी प्रक्रिया की जानकारी के साथ सार्वजनिक जीवन में सकारात्मक एवं रचनात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को एफआईसीसीआई फ्लो कानपुर द्वारा वन फ्यूचर कलेक्टिव के सहयोग से आयोजित यूथ पॉलिसी कॉन्क्लेव के प्रतिभागी युवाओं से ये बातें कहीं। युवाओं ने विधान सभा का भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधायी प्रक्रिया को करीब से समझा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 28 छात्रों ने प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया एफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.