लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: चौक की युवती का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। उससे पहले कलमा पढ़वाया गया। शादीशुदा आरोपी ने गुमराह कर निकाह कर लिया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पीड़िता की ओर से आरोपी युवक, उसके भाई, दो बहन पर चौक पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। थवई टोला की युवती के मुताबिक करीब एक साल पहले ए चैट ऐप से उसकी पहचान शाहरुख खान उर्फ रफ्तार से हुई। शाहरुख ने दोस्ती के बाद शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने धर्म अलग होने की बात कहते हुए शादी से इनकार किया तो शाहरुख ने भरोसा दिलाया कि उसका धर्म परिवर्तन नहीं कराया जाएगा। दोनों अपने धर्म को मानेंगे।

निकाह के नाम पर कलमा पढ़वाया युवती के मुताबिक, बाद में शाहरुख ने दुबई से लौटकर लखनऊ में निकाह करने और साथ दुबई ले जाने का भरोसा दिया। उसने ए...