लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ कुमार यादव ने बताया कि 19 सितंबर की शाम 8:20 बजे अभिषेक चंद्रा कोचिंग से बच्चों को पढ़ाकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक लल्लन सिंह के घर के पास दो महिलाओं की मदद करने के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने ईंट से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Basti News: ईंट-पत्थर से पीटा, जान से मारने की दी धमकी पुलिस ने बताया कि घायल अभिषेक का इलाज अर्जुनगंज स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लि...