लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के उत्तरगांव में 20 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मोबाइल फोन पर लगातार एक नम्बर से फोन आ रहा था लेकिन रिसीव करने पर बात नही की।उत्तरगांव निवासी कमलेश लोधी पेशे से मजदूर था। गुरुवार की दोपहर वह अपने रिश्तेदारी से वापस घर आया था। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के कमरे में छत पर लगे लोहे के रॉड से गमछे के सहारे लटका मिला। परिजनो ने सुबह शव लटका देखा तो ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के मोबाइल फोन पर लगातार एक ही नम्बर से कॉल आ रही थी लोगों ने कॉल रिसीव की तो उधर से किसी की आवाज नही आई। लोगों ने अपने नम्ब...