लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: लखनऊ। इंदिरा नगर के बजरंग चौराहा पर शनिवार देर रात मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित अखिलेश यादव का आरोप है कि रात 10:30 बजे बजरंग चौराहे पर 7 से 8 लोग आए और बिना किसी बात के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अखिलेश ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उनसे रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, रंगदारी न देने पर दी जान से मारने की धमकी इंदिरा नगर पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल भेजा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक स...