लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहे पर शनिवार देर रात एक युवक के साथ मारपीट और उससे रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को घेरकर बुरी तरह पीटा और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पीड़ित अखिलेश यादव के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे वह बजरंग चौराहे के पास से गुजर रहे थे, तभी 7-8 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी वजह के मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद आरोपियों ने उनसे रंगदारी की मांग की और इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी。 यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवक की पिटाई कर बाइक किया क्षतिग्रस्त, मुकदमा दर...