Lucknow News: युवक के पैर का अंगूठा हाथ में लगाया, लौटी पंजे की ताकत
लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: पीजीआई के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में दाहिने हाथ का अंगूठा गंवा चुके 19 वर्षीय युवक के पैर का अंगूठा निकालकर दाहिने हाथ में प्रत्यारोपित कर नई जिंदगी दी। हाथ के पंजे की ताकत लौट आई है। साथ ही पैर की उंगलियां ठीक से काम कर रही हैं। युवक बिना किसी के सहारे चल रहा है और उसे छुट्टी भी मिल गई है। यह कामयाबी संस्थान के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने हासिल की है। करीब 10 घंटे चली जटिल सर्जरी में हड्डी, मांसपेशियों के टेंडन, रक्त वाहिकाओं और संवेदना देने वाली नसों को बारीकी से जोड़ा। डॉक्टरों का दावा है कि संस्थान में पहली बार इस तरह की सफल सर्जरी की गई है।
हाथ के अंगूठे की अहम भूमिका हाथ के कामों में अंगूठे की भूमिका 40 फीसदी पीजीआई के प्लास्टिक सर्जन डॉ. राजीव कुमार भारती ने बताया कि 19 वर्षीय युवक का 17 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.