लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: ट्रेन में सफर के दौरान खाने की गुणवत्ता को लेकर अब यात्रियों से सीधे फीडबैक लिया जाएगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारी यात्रियों के बीच पहुंचकर पूछेंगे कि उन्हें परोसा जा रहा भोजन स्वाद, गुणवत्ता और ताजगी के लिहाज से कैसा है। यात्रियों की शिकायतों और सुझावों के आधार पर कमियों को दूर करने के साथ ही खानपान की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को ट्रेन में घर जैसा खाना उपलब्ध कराना है। यात्रियों की शिकायतों का मौके पर होगा निस्तारण-

शिकायतों का मौके पर होगा निस्तारण आईआरसीटीसी भोजन से जुड़ी शिकायतों के मौके पर निस्तारण की व्यवस्था भी कराएगी। यात्रियों से मिली प्रतिक्रियाओं के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और उपलब्धता ...