Lucknow News: मोहल्लों में भरा नाले का पानी, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: हैदरगंज द्वितीय वार्ड की मॉडल सिटी कॉलोनी और कल्याण सिंह वार्ड संख्या नौ की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है। कई मोहल्लों में बच्चे पानी भरा होने के कारण स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। दोनों ही वार्ड की सीमा पर स्थित होने और नाला न बनने के कारण कई मोहल्लों का पानी इस इलाके में जमा होता है। लोग गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर हैं। दरअसल भूहर क्रॉसिंग होते हुए नाला आदर्श विहार, बादलखेड़ा और मॉडसिटी होते हुए जाता है। मोहल्ले के लोगों ने पार्षद, विधायक, सांसद से मिलकर कई बार नाला बनवाने की गुहार लगवाई पर केवल आश्वासन पर आश्वासन मिलते रहे। समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। नाला न बनने से कई जगह लोगों ने कब्जा कर घर बनवा लिया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से अवैध कब्जा हटवाकर नाले के निर्माण की मांग की है। जिससे सुच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.