Lucknow News: मोहर्रिर व गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए कटऑफ जारी
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मोहर्रिर के 92 पदों पर भर्ती के लिए 2622 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट करते हुए कटऑफ जारी किया गया। अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी का कटऑफ 83.82 अंक तथा अनुसूचित जाति श्रेणी का 79.37 व अनुसूचित जनजाति श्रेणी का कटऑफ 71.17 अंक है। गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए भी शार्टलिस्ट करते हुए 42087 अभ्यर्थियों का कटऑफ जारी किया गया है। इसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.